फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   private schools created new rule - one table, one kid

निजी स्कूलों ने बनाया एक टेबल-एक छात्र का नियम, विभाग को शासन के निर्देश का इंतजार

Sat, 20 Jun 2020 04:38 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
private schools created new rule - one table, one kid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

निजी स्कूलों ने शासन से जुलाई के अंत से स्कूल खोलने का आग्रह किया है। इन्होंने सुरक्षा इंतजामों का भी प्रस्ताव शासन को भेजा है। कक्षाओं में छात्रों में पर्याप्त दूरी बनी रहे, इसके लिए एक टेबल-एक छात्र का नियम लागू होगा।अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्कूल खोलने पर कैसे कक्षाएं चलाई जाएंगी, इसे लेकर भी उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


संगठन अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि स्कूलों में एक टेबल, एक छात्र नियम लागू होगा। यह नियम वहां लागू हो सकता है, जहां टेबल छोटी हैं। टेबल पांच फीट लंबी है तो दो छात्र किनारे पर बैठ सकते हैं। जिन स्कूलों में सेक्शन ज्यादा है वे 4-4 घंटे की शिफ्ट में खोले जाएं। कक्षाओं को दो भागों में बांट लिया जाए और दोनों को अलग-अलग दिन बुलाया जाए। स्कूल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से पढ़ाई कराए। जिस दिन बच्चे न आएं, उन्हें ऑनलाइन पढ़ाया जाए। छात्रों को मास्क और सैनिटाइजर के साथ आना होगा। 
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही निर्देश जारी होंगे, नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोले जाएंगे। बीएसए दिनेश कुमार ने भी बताया कि स्कूल खोलने को लेकर अभी निर्देश नहीं आए हैं। इस बीच सरकारी स्कूल तैयारी में जुटे हैं। अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साहेब लाल मिश्रा ने बताया कि टेबल के ऊपर लाल निशान लगा दिया गया है। छात्र इसके सामने ही बैठेंगे। कॉलेज को सैनिटाइज भी करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : बच्चों को स्कूल बुलाने पर अभी असमंजस

यूपी बोर्ड के स्कूल एक जुलाई से खोलने की तैयारी है। हालांकि, कक्षाएं लगेंगी यह अभी तय नहीं है। इस बीच डीआईओएस ने सुझाव दिया है कि एक जुलाई से स्कूल खुलें, लेकिन बच्चों को न बुलाया जाए। शिक्षक स्कूल आएं और अपनी कक्षाओं की रिकॉर्डिंग कर विद्यार्थियों को भेजें। स्कूल खोलने और कक्षा चलाने को लेकर शासन की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई थी।

डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव ने प्रदेश के सभी अधिकारियों के साथ वीसी में स्कूल खोलने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कक्षा में पढ़ाए अध्याय को रिकॉर्ड कर छात्र और अभिभावकों के मोबाइल पर भेजा जाएगा। स्वयं प्रभा चैनल पर भी पढ़ाई जारी रहेगी। जिन छात्रों के पास फोन नहीं है, उनका पियर ग्रुप बनाया जाएगा। जिनके पास मोबाइल है वे उनसे साझा करेंगे। हर सप्ताह रिपोर्ट बनेगी। यूनिट टेस्ट भी ऑनलाइन होगा। शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रश्न पूछेंगे। जवाब देने के लिए दो घंटे तक का समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed