फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one rupee water will ba available soon

रेलवे स्टेशनों पर फिर मिलेगा एक रुपये में स्वच्छ पानी

Sat, 11 Jun 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
one rupee water will ba available soon
रेलवे स्टेशनों पर फिर मिलेगा एक रुपये में स्वच्छ पानी
विज्ञापन

चारबाग व लखनऊ जंक्शन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर वाटर बूथ से एक रुपये में मिलने वाला मिनरल वाटर जल्द ही दोबारा मिलना शुरू होगा। यात्रियों को महंगा बोतलबंद पानी नहीं खरीदना पड़ेगा। इसकी तैयारियां रेलवे बोर्ड स्तर पर की गई हैं। खास बात यह है कि अभी तक वाटर बूथ की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी के पास थी, लेकिन अब रेलवे प्रशासन इन्हें संभालेगा।
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सस्ता, किफायती मिनरल वाटर उपलब्ध कराने के लिए वाटर बूथ लगाने का खाका रेलवे बोर्ड ने तैयार किया था, जिसके तहत आईआरसीटीसी को बूथ लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। आईआरसीटीसी प्रशासन ने चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ जंक्शन सहित दो सौ से अधिक रेलवे स्टेशनों पर वाटर बूथ लगाए, जो यात्रियों को बहुत पसंद आए। लेकिन कोविड के चलते लॉकडाउन हुआ तो बूथ बंद हो गए, जिसके बाद इन बूथों को दोबारा नहीं शुरू किया जा सका। लेकिन अब यात्रियों की डिमांड पर रेलवे बोर्ड इन बूथों को दोबारा शुरू करने की तैयारी में है। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि पहले इन बूथों को चलाने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी गई थी, जबकि अब इन्हें सम्बंधित स्टेशनों का रेलवे प्रशासन चलाएगा। इसके लिए पॉलिसी स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों से पुरानी मशीनों को हटाने का काम भी शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन

इसलिए बंद हुए थे बूथ
आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि चारबाग, लखनऊ जंक्शन सहित दो सौ से अधिक बूथ स्टेशनों पर लगवाए गए थे। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर 43, उत्तर रेलवे में 66 व उत्तर मध्य रेलवे में 85 से अधिक बूथ लगवाए गए थे। जिस पार्टी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया और आईआरसीटीसी को दी जाने वाली लाइसेंस फीस को अटका दिया, जोकि करीब तीन करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है रेट
मात्रा बगैर बोतल बोतल सहित
300 एमएल 1 रुपये 2 रुपये प्रति ग्लास
आधा लीटर 3 रुपये 5 रुपये
एक लीटर 5 रुपये 8 रुपये
दो लीटर 8 रुपये 12 रुपये
पांच लीटर 20 रुपये 25 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed