{"_id":"5ccc9eb4bdec22077e09a67c","slug":"one-pink-booth-in-every-vidhansabha-seat-only-women-will-poll-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर विधानसभा क्षेत्र में होगा एक पिंक बूथ, सिर्फ महिलाएं कर सकेंगी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर विधानसभा क्षेत्र में होगा एक पिंक बूथ, सिर्फ महिलाएं कर सकेंगी मतदान
Sat, 04 May 2019 01:34 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Sat, 04 May 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Voter Id card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह मई के मतदान में आधी आबादी की हिस्सेदारी बढ़ाने को प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं को फीलगुड कराने के लिए पिंक बूथ बनेगा। यहां महिलाएं ही वोट डाल सकेंगी।
बूथ पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम द्वितीय व तृतीय संग चतुर्थ श्रेणी कर्मी सभी गुलाबी साड़ी में रहेंगी। इन बूथों की सुरक्षा भी महिला जवान संभालेंगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कौशल राज शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से हर विस क्षेत्र में चिह्नित मतदान केंद्र के एक बूथ को बतौर पिंक बूथ विकसित किया गया है। चिह्नित नौ पिंक बूथों पर महिला पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के बतौर 12 टोलियां तैनात होंगी।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जो महिला या पुरुष कर्मी मतदान कार्मिकों की ट्रेनिंग के दौरान पोस्टल बैलेट से मताधिकार कर चुके होंगे, वोटर लिस्ट में उनके नाम के आगे पीबी अंकित होगा। पिंक बूथों पर मदद को मतदान सहेली भी तैनाती होगी। इन बूथों के चयन में उन्हें प्राथमिकता पर रखा गया, जहां मतदान करने वालों में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा चिह्नित हुई।
इन केंद्रों पर अलग से दिखेंगे पिंक बूथ
राजेंद्रनगर स्थित नवयुग डिग्री कॉलेज, हजरतगंज स्थित अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, राजाजीपुरम स्थित पंडित दीनदयाल कन्या डिग्री कॉलेज, राजाजीपुरम स्थित सेंट जेम्स मिशन स्कूल, मलिहाबाद नगर पंचायत कार्यालय मतदान केंद्र, काकोरी नगर पंचायत कार्यालय केंद्र, बीकेटी के मकदूमपुर प्राथमिक विद्यालय केंद्र, जानकीपुरम विस्तार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल केंद्र, सदरौना प्राथमिक विद्यालय केंद्र और पीजीआई के फैकल्टी क्लब केंद्र के एक-एक बूथ को बतौर पिंक बूथ तैयार किया गया है।
आपत्ति पर घूंघट हटाकर फोटो का मिलान
डीएम ने बताया कि पिंक बूथों पर तैनात मतदान अधिकारी प्रथम का काम होगा कि वोटर की पहचान मतदाता सूची से करे तथा उसकी भाग संख्या और क्रमांक नोट करें। यदि कोई पोलिंग एजेंट किसी घूंघट या पर्दानशीं की पहचान को लेकर आपत्ति दर्ज कराता है तो मतदान अधिकारी उसका घूंघट या हिजाब हटाकर मतदाता सूची में दर्ज फोटो से मिलान करेगा।