फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One passenger still missing after rail accident in Gonda.

गोंडा रेल हादसे में नया मोड़: एक यात्री अब भी लापता, जांच के लिए बनाई गई टीम

Thu, 25 Jul 2024 02:58 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Jul 2024 02:58 PM IST
सार

रामधन लुधियाना में रहता था और चंडीगढ़ एक्सप्रेस से वापस गांव लौट रहा था। हादसे के बाद उसका कुछ पता नहीं चला है। उसकी जांच के लिए सहायक सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल) ने संयुक्त जांच टीम बनाई है।

विज्ञापन
One passenger still missing after rail accident in Gonda.
गुमशुदा रामधन व अफसरों से गुहार लगाती रामा देवी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा रेल हादसे में नया मोड़ आ गया है। चंडीगढ़ से ट्रेन में सवार एक यात्री अभी भी लापता है। गुमशुदा रेलयात्री की मां की शिकायत पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक (पूर्वोत्तर रेलवे) लखनऊ को गुमशुदा की तलाश व अन्य कार्रवाई की संस्तुति की है। सहायक सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल) ने संयुक्त जांच टीम बनाई, जो लापता यात्री की तलाश करेगी। खोजबीन कर पूरी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन और रेलवे बोर्ड को भी भेजी जाएगी।

विज्ञापन


गोंडा-मनकापुर रेलखंड पर मोतीगंज और झिलाही स्टेशन के बीच पिकौरा गांव के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई थी। बीती 18 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को हुए हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई थी, वहीं 33 लोग घायल हुए थे। जिसमें एक शव हादसे के दूसरे दिन 19 जुलाई को क्षतिग्रस्त बोगी के बगल गिट्टियों के नीचे दबा मिला था। साथ ही चारों की पहचान होने के बाद छानबीन बंद हो गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अगस्त में होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, यहां से नोट कर लें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथरस कांड का प्रभाव: बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और पुलिस की तैनाती की एसओपी जारी, डीजीपी ने दिए निर्देश


इसके बाद अब तरबगंज थाना क्षेत्र के उमरापुर उदवतनगर निवासी रामा देवी ने फरियाद लगाई कि उसका बेटा रामधन भी चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पर सवार हुआ था लेकिन अभी तक वह घर नहीं पहुंचा, जबकि वही ट्रेन पिकौरा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। डीएम ने मामले में रेलवे के अधिकारियों को कार्रवाई करने और लापता यात्री का पता करने की सिफारिश की। डीआरएम आदित्य कुमार के निर्देश पर सहायक सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल) राजीव उपाध्याय ने लापता यात्री की तलाश के लिए संयुक्त टीम तैयार कर जांच के आदेश जारी किये हैं।

नौ अधिकारियों की संयुक्त समिति करेगी खोजबीन
लापता यात्री की तलाश के लिए नौ अधिकारियों के साथ-साथ टीम में कुल 70 अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी तय हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी के सदर के साथ पांच कर्मचारी व अधिकारी, थानाध्यक्ष मोतीगंज पुलिस फोर्स के साथ रहेंगे। इसके साथ ही एनडीआरएफ लखनऊ के दस स्टाफ के साथ सुपरवाइजर, एसडीआरएफ लखनऊ के दस स्टाफ के साथ अधिकारी, सहायक मंडल इंजीनियर पूर्वी गोंडा के दस स्टाफ व सुपरवाइजर रहेंगे। वहीं प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ गोंडा के दस स्टाफ तथा दो अधिकारी, मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक चार स्टाफ के साथ अधिकारी को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर टीम को कैरेज एंड बैगन स्टाफ, उपकरण के साथ उपलब्ध कराएंगे। मुख्य चिकित्साधीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे मेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed