फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One of the three youths who fell from Nishatganj bridge late at night is in critical condition

Lucknow News: देर रात निशातगंज पुल से गिरे तीन युवकों में से एक की हालत गंभीर

Tue, 20 May 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
One of the three youths who fell from Nishatganj bridge late at night is in critical condition
लखनऊ । महानगर में रविवार रात 2:45 बजे हुए हादसे में घायल बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी निवासी हर्षित की हालत अभी भी ट्रामा सेंटर में नाजुक बनी हुई है। वहीं, उसके दोस्त बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी निवासी कृष्णा और सबदरगंज के मोनू यादव की हालत सामान्य है ।
विज्ञापन


सबदरगंज निवासी मोनू रविवार को बाइक से दोस्त हर्षित और कृष्णा के साथ लखनऊ में पार्टी करने आए थे। देर रात वे शहर घूम रहे थे। रात 2:45 बजे निशातगंज पुल पर गलत दिशा से आ रही कार उनकी बाइक से टकरा गई थी। ऐसे में तीनों उछल कर पुल के नीचे गिर गए थे। हादसे में हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि बाइक सवार नशे में होने के कारण रास्ता भटक गए थे। तभी गोपाल पूर्वा चौराहे के पास निशातगंज पुल के ऊपर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से टकरा गई थी। तीनों हवा में कई फीट उछल कर सीधा पुल से नीचे सड़क पर जा गिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed