{"_id":"61ed0643310e15072d202beb","slug":"one-more-death-in-lucknow-because-of-corona-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक और मौत: दस दिनों में राजधानी लखनऊ में संक्रमण से आठ लोगों की जा चुकी है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक और मौत: दस दिनों में राजधानी लखनऊ में संक्रमण से आठ लोगों की जा चुकी है जान
Sun, 23 Jan 2022 01:09 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:09 PM IST
सार
लखनऊ में कोरोना के 2660 नए मामले मिले हैं जबकि अब तक 2638 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना ने राजधानी लखनऊ में लगातार पांचवें दिन जान ले ली। शनिवार को एक मौत के अलावा 2660 नए मरीज मिले। वहीं, 2638 लोगों ने वायरस को मात दी।
विज्ञापन
48 वर्षीय पुरुष को हालत बिगड़ने पर सात दिन पहले एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। मरीज को पहले आईसीयू और फिर वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
लखनऊ में बीते दस दिनों में संक्रमण से यह आठवीं मौत है। वहीं, अब तक कोरोना 2657 लोगों की जान ले चुका है। शनिवार को चिनहट में 377 और अलीगंज में 341 मरीज मिले। आलमबाग में 328, इंदिरानगर में 202 और सरोजनीनगर में 218 में वायरस मिला।
विज्ञापन
74 चिकित्साकर्मी भी संक्रमित
शनिवार को सबसे ज्यादा 882 मरीज कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मिले हैं। वहीं, ट्रैवल हिस्ट्री वाले 107, हल्के लक्षण वाले 511 लोग पॉजिटिव मिले। ऑपरेशन से पहले 75 मरीज और कमान अस्पताल में 69 लोग संक्रमित मिले। वहीं, भाषा विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास की केयरटेकर भी संक्रमित मिलीं। इसके साथ सक्रिय मामले बढ़कर 17536 हो गए हैं।