{"_id":"683da89b1814c9311d05bbde","slug":"one-more-corona-patient-found-in-lucknow-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ में कोरोना का नया मरीज मिला, हफ्ते भर से थी बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ में कोरोना का नया मरीज मिला, हफ्ते भर से थी बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत
Mon, 02 Jun 2025 07:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Jun 2025 07:05 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में कोरोना का एक और मरीज मिला है। मरीज को बीते एक सप्ताह से बुखार और संक्रमण की शिकायत थी। उसे आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को कोरोना का नया मरीज मिला है। मरीज को बुखार समेत सीने में संक्रमण की शिकायत थी। निजी लैब से जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज होम आईसोलेशन में है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने नए केस मिलने की जानकारी से इंकार किया है।
डालीगंज के नजीरगंज निवासी पुरुष (53) को हफ्ते भर से बुखार व सीने में संक्रमण की शिकायत थी। नजदीकी डॉक्टर को दिखाया मगर राहत नहीं मिली। डॉक्टर की सलाह पर कोविड समेत दूसरी अन्य जांच कराई। सोमवार को निजी लैब से आई रिपोर्ट में मरीज पॉजिटिव मिला है।
ये भी पढ़ें - नए डीजीपी ने 10 बिंदुओं में गिनाई अपनी प्राथमिकताएं... महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर रहेगी खास नजर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में बारिश...तो कहीं बूंदाबांदी संग तेज हवाओं के आसार, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
वहीं, इससे पहले डालीगंज की एक बुजुर्ग महिला भी कोविड पॉजिटिव आई थी। इलाके में कोविड के दो एक्टिव केस हैं। मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इससे विभाग में खलबली मची है।