{"_id":"62dbbcd13067fc2861344398","slug":"one-more-arrested-for-offering-namaz-in-lulu-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lulu Mall: लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने वाला एक और अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lulu Mall: लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने वाला एक और अभियुक्त गिरफ्तार
Sat, 23 Jul 2022 02:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:51 PM IST
सार
लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तक कुल पांच गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शनिवार को लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने वाले एक आरोपी सहादतगंज निवासी मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर युवक को गिरफ्तार किया गया। एडीसीपी साउथ राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक लुलु मॉल में नमाज नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
उसके बाद मॉल प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी।
इसके बाद मामले की सीसीटीवी की मदद से जांच करते हुए चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शनिवार को नमाज पढ़ने में शामिल सहादतगंज निवासी मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
मामले में इसके पहले चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।