फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One more accused arrested in conversion with the help of Gujarat ATS.

यूपी: धर्मांतरण के मामले में एक और गिरफ्तारी, फंडिंग का सीधा कनेक्शन सामने आया

Wed, 30 Jun 2021 08:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Jun 2021 08:27 PM IST
सार

यूपी एटीएस ने धर्मांतरण मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सलाउद्दीन नाम के आरोपी और उमर गौतम के बीच फंडिंग को लेकर सीधा कनेक्शन सामने आया है।

विज्ञापन
One more accused arrested in conversion with the help of Gujarat ATS.
सलाउद्दीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एटीएस ने धर्मांतरण मामले में गुजरात एटीएस की मदद से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने वड़ोदरा के रहने वाले सलाउद्दीन को धर दबोचा।

विज्ञापन


सलाउद्दीन को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है। एटीएस के मुताबिक सलाउद्दीन और उमर गौतम के बीच फंडिंग का सीधा कनेक्शन सामने आया है।

बता दें कि इसके पहले सोमवार को यूपी एटीएस ने धर्मांतरण मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें बाल कल्याण मंत्रालय का इंटरप्रेटेटर इरफान ख्वाजा खान व अपना धर्म परिवर्तन कर चुके दो मूक बधिर राहुल भोला और मन्नू यादव उर्फ अब्दुल मन्नान शामिल थे।
विज्ञापन


सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने मीडिया को बताया था कि मूक बधिरों की भाषा समझने और उन्हें अपनी भाषा समझाने वाला इरफान मूक बधिरों को ऐसा ज्ञान देने लगा जिससे कुछ मूक बधिरों को अपने ही धर्म से नफरत होने लगी। इरफान खान मूक बधिरों को इस्लाम का ज्ञान देता था और दूसरे धर्मों की बुराइयां करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत कुमार का दावा है कि इरफान तरह-तरह के प्रलोभन देकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मूक बधिरों को तैयार करता था। यहां कामयाब होने के बाद वह इस्लामिक दावा सेंटर जाकर उमर गौतम से मिलकर जहांगीर आलम से धर्मांतरण प्रमाण पत्र बनवाता था। गिरफ्तार किया गया राहुल भोला जो खुद मूक बधिर है, वह इरफान के साथ मिलकर मूक बधिरों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता था।

एटीएस का दावा है कि इरफान और राहुल ने मिलकर मन्नू यादव का धर्म परिवर्तन कराया और इन तीनों ने मिलकर आदित्य गुप्ता का धर्म परिवर्तन कराया। प्रशांत कुमार ने बताया कि मन्नू यादव ने अपने घर के पूजा स्थल पर रखी मूर्ति को तोड़ दिया था और इस्लाम धर्म के प्रति अति कट्टर हो गया। प्रशांत कुमार ने बताया कि इन तीनों को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की गई। राहुल और मन्नू यादव की भाषा समझने के लिए एटीएस ने इंटरनप्रेटेटर की मदद ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed