फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One month has passed since the school session started, but the money for the dress has not been sent.

UP: स्कूलों का सत्र शुरू हुए एक महीना बीता, नहीं भेजा गया ड्रेस का पैसा, 15 मई तक भेजने की मांग

Fri, 02 May 2025 09:10 AM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 May 2025 09:10 AM IST
सार

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक सत्र शुरू होने के एक महीने बाद भी बच्चों के ड्रेस का पैसा नहीं भेजा जा सका है। शिक्षकों ने 15 मई तक अभिभावकों के खाते में रकम भेजने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
One month has passed since the school session started, but the money for the dress has not been sent.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में सत्र शुरू हुए एक महीने बीत गया है, लेकिन अब तक स्कूली बच्चों को ड्रेस, बैग, जूते-मोजे, स्टेशनरी के लिए राशि जारी नहीं की गई है। बच्चों के ड्रेस व स्टेशनरी आदि के लिए अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति छात्र 1200 रुपये दिए जाते हैं। इससे बच्चे खासकर नए नामांकन वाले बिना ड्रेस स्कूल आने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को हर साल नए सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार की ओर से यह रकम दी जाती है, लेकिन इस बार बेसिक शिक्षा विभाग अब तक इसके लिए आवश्यक तैयारी नहीं पूरा कर पाया है। इससे बच्चे ड्रेस, बैग, जूते-मोजे से वंचित हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  डिप्टी सीएम बोले- जाति जनगणना की घोषणा से अखिलेश-राहुल की नींद उड़ी, अब गोली खाकर सोना पड़ रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नेहा सिंह राठौर मामले में छह को आएगा फैसला, परिवादी वकील ने कहा- वो देश विरोधी बयान देने में अभ्यस्त


शिक्षकों का कहना है कि नए ड्रेस, बैग, जूते-मोजे को लेकर बच्चों में उत्साह रहता है। इससे वे स्कूल की ओर आकर्षित होते हैं। उप्र. बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि स्कूल ड्रेस नहीं होने से काफी बच्चे स्कूल आने में आनाकानी करते हैं। उन्होंने मांग की है कि 15 मई तक हर हाल में यह राशि अभिभावकों के खाते में डीबीटी कर दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed