{"_id":"6505976644026d32150220d9","slug":"one-lakh-rupees-price-will-be-given-for-informing-about-attackers-of-women-constable-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एसटीएफ का एलान: महिला सिपाही पर हमला करने वालों की सूचना देने पर दिया जाएगा एक लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एसटीएफ का एलान: महिला सिपाही पर हमला करने वालों की सूचना देने पर दिया जाएगा एक लाख का इनाम
Sat, 16 Sep 2023 06:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:01 PM IST
सार
महिला आरक्षी पर हमले की जांच कर रही यूपीएसटीएफ ने एलान किया है जो कि हमलावरों के बारे में सूचना देगा उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला आरक्षी पर जानलेवा हमला करने वालों की सूचना देने वालों को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था की तरफ से दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसटीएफ ने सूचना देने के लिए नंबर जारी किया है। इस संबंध में कोई भी सूचना एडिशनल एसपी 9454401210, डिप्टी एसपी 9454401828 या फिर जांच अधिकारी 9454402257 के नंबर पर दी जा सकेगी। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रक्षामंत्री राजनाथ बोले- सनातन पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण, यह पूरे विश्व को परिवार कहने का संदेश देता है
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - देखते-देखते तबाह हो गया परिवार: कंडम घोषित की जा चुकी है कॉलोनी, फिर नहीं खाली करवाया गया
30 अगस्त को महिला सिपाही घायल अवस्था में सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में मिली थी। मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। वहीं, सिपाही का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जब महिला आरक्षी बोलने वाली हालत में होगी तो बयान लिया जाएगा।