फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One lakh rupees looted from couple

Lucknow News: दंपती से सरेराह एक लाख की लूट

Fri, 18 Oct 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 18 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees looted from couple
रायबरेली-लालगंज। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो बदमाशों ने दंपती से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। इससे पहले कि दंपती कुछ समझ पाते, बदमाश फरार हो गए। बैग में एक लाख रुपये नकदी थी। घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक सवार दो युवक रुपये से भरा बैग लेकर जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस फुटेज के जरिए लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मतुआ का पुरवा मजरे बरस गांव निवासी अमरपाल अपनी पत्नी बबिता व बेटी माही के साथ बाइक से कस्बे की स्टेट बैंक शाखा से रुपये निकाल कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गंगापुर चौराहे के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपती को रोक लिया। इससे पहले कि दंपती कुछ समझ पाते, बाइक पर पीछे बैठी महिला से रुपयों से भरा बैग छीन कर बदमाश रायबरेली की ओर भाग गए।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि लुटेरे बैंक से ही दंपती की रेकी कर रहे थे। जैसे ही बैंक से कुछ दूरी पर पहुंचे कि उन्होंने वारदात की। टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो लुटेरे भागते हुुए कैद हो गए। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेढ़ माह बाद भी लुटेरे पकड़ से दूर
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरिहरा ग्राम पंचायत के पूरे गुरदी गांव निवासी एवं सराफा व्यवसायी हरिओम सोनी के साथ एक सितंबर 2024 को लूट की घटना हुई थी। बाइक सवार बदमाशों ने पहले हरिओम को गोली मार दी थी और फिर उससे जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। बैग में 10 लाख कीमत के जेवरात थे। व्यवसायी के साथ हुई घटना को डेढ़ माह से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है। अब दंपती के साथ हुई घटना से पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

दंपती के साथ हुई लूट की घटना मेंं शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द बदमाशों को पकड़कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
- अनिल कुमार सिंह, सीओ लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed