फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One lakh mitrik garbage will destroy in Shivri plant

Lucknow News: शिवरी प्लांट से साफ होगा एक लाख मीट्रिक टन कचरा, खाली होने वाली जगह पर डाला जाएगा शहर से रोजाना निकलने वाला कूड़ा

Wed, 15 Mar 2023 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
One lakh mitrik garbage will destroy in Shivri plant
लखनऊ। करीब छह महीने से फुल शिवरी प्लांट में कूड़ा डालने की जगह नहीं बची है। ऐसे में अब एक लाख मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण कर जगह खाली कराई जाएगी, ताकि यहां शहर से रोजाना निकलने वाले कूड़े को डाला जा सके। इसके लिए टेंडर से निजी कंपनी का चयन कर लिया गया है। नगर निगम प्रशासन ने काम शुरू करने को लेकर ठेकेदार को वर्कऑर्डर जारी करने का आदेश भी मंगलवार को कर दिया। इस पर करीब चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस काम में करीब तीन महीने से अधिक का समय लगेगा।
विज्ञापन

ईकोग्रीन के फेल होने के बाद नगर निगम ने डेढ़ महीने से प्लांट के संचालन की कमान अपने हाथ में ली है। करीब छह महीने पहले जब नगर निगम ने सर्वे कराया थो तो यहां 18 लाख मीट्रिक टन कूड़ा था। इसमें लगातार इजाफा हो रहा है, क्योंकि रोजाना जितना कूड़ा पहुंचता है निगम उसका आधा ही निस्तारित कर पा रहा है। इससे नया कचरा डालने की जगह का संकट बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


जगह बनाने पर रोजाना खर्च हो रहे डेढ़ लाख
शिवरी प्लांट में शहर से निकलने वाला दो हजार मीट्रिक टन डालने के लिए रोजाना जगह बनानी पड़ती है। इसके लिए पांच पुकलैंड मशीनें दिनभर नीचे पड़े कचरे को कूड़े के पहाड़ पर चढ़ाती हैं। इससे जो जगह बनती है, वहां नया कचरा डाला जाता है। एक पुकलैंड मशीन पर रोजाना 200 लीटर डीजल खर्च होता है। ऐसे में पांचों मशीनों पर करीब 1000 लीटर डीजल खर्च हो रहा है। वहीं, पुकलैड मशीनों का किराया और इन्हें चलाने वाले कर्मचारियों का खर्च अलग है। कुल मिलाकर करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च रोजाना कूड़ा डालने के लिए जगह बनाने पर आ रहा है। इससे भी राहत न मिलने पर अब निगम ने एक लाख मीट्रिक कूड़े का निस्तारण एक साथ कराने का ठेका दिया है, ताकि इतनी जगह बन जाए कि कूड़ा डालने में समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


15वें वित्त के बजट से कराया जाएगा काम
शिवरी प्लांट पर करीब 20 लाख मीट्रिक टन कूड़ा जमा है। इसमें से 18 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण करने के लिए शासन 96 करोड़ का बजट स्वीकृत कर चुका है। यह काम जल निगम की सीएंडडीएस इकाई करेगी। नगर निगम ने अब जो एक लाख मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण का ठेका दिया है वह 18 लाख मीट्रिक टन के अतिरिक्त है। इसके खर्च का भुगतान भी 15वें वित्त के बजट से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed