फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One lakh medical screening teams should be formed immediately said yogi adityanath

एक लाख मेडिकल स्क्रीनिंग टीमों के गठन को तत्काल अंतिम रूप दें : योगी आदित्यनाथ

Wed, 24 Jun 2020 08:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Jun 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
One lakh medical screening teams should be formed immediately said yogi adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक लाख से अधिक मेडिकल स्क्रीनिंग टीमों के गठन की कार्यवाही को तत्काल अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन टीमों को इन्फ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए जाएं। टीम के सदस्यों के लिए मास्क, ग्लव्स व सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की जाए।    

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को लोक भवन में उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा सैंपल लिए जाएं। अधिक संक्रमण वाले 11 जिलों के नोडल अधिकारियों और वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ शासन स्तर से लगातार संवाद रखा जाए। उनके फीडबैक के आधार पर जरूरी कदम उठाए जाएं। 
विज्ञापन


योगी ने सभी जिलों के लिए नामित विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों को कोविड एवं नॉन कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्षणरहित कोरोना संक्रमित को कोविड हॉस्पिटल में रखा जाए और उनके स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण किया जाए। अस्वस्थ होने की दशा में उन्हें उपचार के लिए तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाए। चिकित्साकर्मियों को मेडिकल इन्फेक्शन से सुरक्षित रखने के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम जारी रखे जाएं। पुलिस व पीएसी कर्मियों के संक्रमण से बचाव के लिए सभी सावधानियां बरती जाएं। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोविड रोगियों के परिजनों को स्वास्थ्य की जानकारी दें
सीएम ने कहा कि कोविड अस्पतालों में भर्ती रोगियों के परिजनों को प्रतिदिन रोगी के स्वास्थ्य की जानकारी दी जाए। रोगियों को सुपाच्य भोजन तथा पीने के लिए गुनगुना पानी उपलब्ध कराया जाए। कोविड-19 के उपचार कार्य में ‘108’, ‘102’, एएलएस व निजी अस्पतालों की एंबुलेंस का उपयोग किया जाए। सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन और पल्स ऑक्सीमीटर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कामगारों व श्रमिकों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही जारी रखी जाए। एमएसएमई विभाग उन्हें आवश्यकता के अनुसार बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने में मदद करे।

 
25 करोड़ पौधरोपण के लिए स्थान चिह्नित कर लें
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 करोड़ पौधरोपण के लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए स्थलों को चिह्नित कर लिया जाए। पौधरोपण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed