{"_id":"6208a55af4d54147f00a0e4b","slug":"one-labourer-died-in-an-accident-in-bikapur-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलसे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलसे, एक की मौत
Sun, 13 Feb 2022 11:59 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:59 AM IST
सार
अयोध्या जिले के बीकापुर के एक गांव में पेंटिंग करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलस गए। हादसे में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में झुलसे मजदूर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के विनायक विद्यालय खजुरहट में रविवार सुबह मजदूरों द्वारा पेंटिंग का कार्य करते समय बड़ा हादसा हो गया। भवन के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलस कर बेहोश हो गए।
विज्ञापन
हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। झुलस गए दो मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद विद्यालय के वाहन द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया।
विज्ञापन
इमरजेंसी में तैनात रहे चिकित्सक डॉक्टर संत कुमार मौर्य फार्मासिस्ट कनिक राम चौधरी द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया और दो मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
चिकित्सक ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में आने से पूर्व हो चुकी थी तथा गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मेमो द्वारा सूचना कोतवाली भी भेजी गई है।