{"_id":"66cc6d501a9cdf9b310e917a","slug":"one-injured-in-firing-in-semribazar-kasba-in-sultanpur-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: चचेरे भाई के साथ बाजार में खरीदारी करने गए युवक को गोली मारी, कहासुनी के बाद झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: चचेरे भाई के साथ बाजार में खरीदारी करने गए युवक को गोली मारी, कहासुनी के बाद झोंका फायर
Mon, 26 Aug 2024 05:26 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Aug 2024 05:26 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिले के सेमरीबाजार स्थानीय कस्बा में मामूली कहासुनी के बाद युवक को गोली मार दी। गोली युवक के गले में लगी। उसे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के सेमरीबाजार स्थानीय कस्बा क्षेत्र में सोमवार दोपहर चचेरे भाई के साथ खरीदारी करने गए युवक की बाइक सवार लोगों से झड़प हो गई। बात बढ़ने पर हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली युवक के गले में लगी। मेडिकल कालेज से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर निवासी ओंकार नाथ दुबे का पुत्र अविनाश दुबे (22) सोमवार को अपने चचेरे भाई आशीष के साथ सेमरीबाजार कस्बे में सामान लेने गया था। सोमवार को उसके दादी की तेरहवीं थी।
विज्ञापन
सेमरीबाजार में अविनाश व आशीष सामान खरीद रहे थे तभी अचानक दो बाइक पर सवार कुछ लोग वहां पहुंच गए। उन लोगों की किसी बात को लेकर अविनाश व आशीष से कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में झड़प होने लगी। इसी बीच एक युवक ने असलहे से अविनाश पर गोली चला दी। गोली उसके गले में लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं, गोली चलने से सेमरीबाजार में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
वारदात के बाद हमलावर बाइक समेत फरार हो गए। घायल अविनाश व उसके भाई आशीष को मेडिकल कालेज ले जाया गया। मेडिकल कालेज के डॉक्टर इमरान ने बताया कि अविनाश के गले में गोली लगने की वजह से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन