{"_id":"596f76cb4f1c1b940f8b47e2","slug":"one-ias-and-four-pcs-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, एक आईएएस और 46 पीसीएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, एक आईएएस और 46 पीसीएस अफसरों के तबादले
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने बुधवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस व 46 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। आईएएस अफसर फतेहपुर की सीडीओ सी. इंदुमती को इसी पद पर मुरादाबाद स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 46 पीसीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल करते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) व किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में नए रजिस्ट्रार नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
उमेश मिश्रा को हटाकर लखनऊ के अपर आयुक्त राजेश राय को केजीएमयू का रजिस्ट्रार बनाया गया है जबकि रायबरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश राय एकेटीयू के नए रजिस्ट्रार होंगे।
विज्ञापन
तबादला सूची में कई नगर आयुक्त, सीडीओ, आरएफसी व एडीएम स्तर के अधिकारियों के भी नाम शामिल हैं। लंबी प्रतीक्षा के बाद हरि प्रताप शाही को विशेष सचिव नगर विकास के पद पर तैनाती दी गई है। शाही को वाराणसी के नगर आयुक्त के पद से पिछले महीने हटाया गया था।
राजस्व परिषद में उप भूमि व्यवस्था आयुक्त रहे श्रीप्रकाश गुप्ता को लखनऊ का एडीएम प्रशासन बनाया गया है। लखनऊ में ही एसडीएम रहे विवेक श्रीवास्तव को वहीं नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है।
इलाहाबाद के अपर आयुक्त कमलेश कुमार सिंह को फिरोजाबाद नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि सहारनपुर के नगर आयुक्त ओम प्रकाश वर्मा को बरेली में एडीएम सिटी के पद पर तैनात किया गया है। मेरठ के एडीएम वित्त एवं राजस्व गौरव वर्मा को सहारनपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है।
इनके अलावा आवास विकास परिषद के सचिव एवं अपर आयुक्त पद से रामपुर में सीडीओ के पद पर किए गए तबादले को संशोधित करते हुए राजेश कुमार पांडेय को विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन बनाया गया है। गाजियाबाद में एडीएम (न्यायिक) रहे अशोक कुमार सिंह-तृतीय को गौतमबुद्ध विवि का कुलसचिव बनाया गया है।
देखें- पूरी लिस्ट