{"_id":"646bb3fe131ce5df81009756","slug":"one-hour-jam-due-to-randomly-parked-trucks-raebareli-news-c-13-1-250241-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेतरतीब खड़े ट्रकों से एक घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेतरतीब खड़े ट्रकों से एक घंटे लगा रहा जाम
Mon, 22 May 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 22 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। उन्नाव-ऊंचाहार राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के रामसांडा गांव के पास बेतरतीब खड़े गिट्टी लदे ट्रकों की वजह से सड़क पर जाम लग गया। इससे सड़क के दोनों ओर एक किमी वाहनों की लाइन लग गई। लगभग एक घंटे तक आवागमन ठप रहा।
गांव के पास बाईपास निर्माण करने वाली एक कंपनी का मिक्चर प्लांट लगा हुआ है। प्लांट में गिट्टी लेकर आने वाले ट्रक राजमार्ग पर ही खड़े रहते हैं। इससे दोनों ओर से आने वाले वाहन एक ही लेन से गुजरते हैं। सोमवार की दोपहर आमने-सामने से दो ट्रक आकर सड़क पर ही खड़े हो गए। इससे राजमार्ग पर जाम लग गया। जाम में ट्रकों के साथ ही कार बस व बाइक सवार भी फंस गए। छोटे वाहनों से कुछ लोग उतरे और वाहनों को आगे पीछे कराकर रास्ता खाली कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। एक घंटे राजमार्ग जाम रहा, लेकिन पुलिसकर्मी नदारद रहे। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि जाम लगने की जानकारी नहीं है, लेकिन सड़क किनारे ट्रक खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।