फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one girl found from bithoor

बालगृह से भागी संवासिनियों में से एक बिठूर में मिली

Wed, 07 Jul 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
one girl found from bithoor
लखनऊ। नाका के मोतीनगर स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) से भागी पांच संवासिनियों में से एक को मंगलवार को कानपुर के बिठूर स्थित गांव से पुलिस ने ढूंढ़ निकाला। पुलिस टीम उसे पूछताछ कर रही है। बुधवार को संवासिनी का मजिस्ट्रेट केसामने बयान दर्ज होगा। वहीं अन्य चार संवासिनियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नाका के मोतीनगर स्थित राजकीय बालगृह बालिका से रविवार सुबह करीब 3 बजे पांच संवासिनियां दीवार फांदकर भाग गई थी। इस मामले में अधीक्षिका ने सात कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा नाका थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांचों की तलाश शुरू की। दो दिन बाद मंगलवार को एक संवासिनी कानपुर के बिठूर स्थित एक गांव में मिल गई। वह उन्नाव के गंगाघाट की रहने वाली है। बालगृह बालिका से फरार होने केबाद उसे उसके मित्र ने शरण दी थी। पुलिस के मुताबिक, मित्र मौके पर नहीं मिला। संवासिनी को साथ लेकर पुलिस लखनऊ आ गई। उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अधीक्षिका की लापरवाही आई सामने
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में राजकीय बालगृह बालिका की अधीक्षिका मिथिलेश पाल और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। संवासिनियों के लिए बालगृह में मोबाइल रखना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन संवासिनियों ने बालगृह में अपने पास मोबाइल रखे थे। पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि भी हुई है। वह इन मोबाइल के जरिये अपने करीबी दोस्तों के संपर्क में थी। उनके भागने के बाद दोस्तों ने मदद भी की है। पुलिस इन पहलुओं की पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा के मुताबिक, संवासिनियों की लोकेशन के आधार पर कई टीमों को कानपुर, उन्नाव, सीतापुर व हरदोई भेजा गया है। जल्द ही अन्य संवासिनियों को ढूंढ़ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed