फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died when bikes collapsed in Rajajipuram in Lucknow.

Video Viral: बाइक व स्कूटी की भीषण टक्कर में उछलकर दूर जा गिरे सवार, एक की मौत

Thu, 09 Feb 2023 02:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Feb 2023 02:03 PM IST
सार

लखनऊ के राजाजीपुरम में हुए एक हादसे में एक बाइक सवार व स्कूटी सवार की टक्कर हो गई। हादसे में हेलमेट नहीं लगाने से सवारों के सिर में चोट आई है। हादसे में एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
One died when bikes collapsed in Rajajipuram in Lucknow.
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के तालकटोरा के राजाजीपुरम ई ब्लॉक मिनी स्टेडियम मोड़ के पास मंगलवार देर रात बाइक व स्कूटी की टक्कर में जय (18) की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी स्कूटी सवार आशीष अरोड़ा को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


आशीष सपना कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इसके चलते सिर में चोट आने से जय की जान चली गई और दूसरे की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


बाजारखाला के आंबेडकर नगर भरतपुरी निवासी जय के पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि उसकी फुफेरी बहन के घर ठाकुरगंज के अमन विहार में बुधवार को मंगनी थी। इसकी तैयारी में जय गया था। देर रात वापसी के समय हादसा हो गया। परिजनों ने मंगनी टाल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जय तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया में इंडोगाइडेस राइट कंपनी में नौकरी करता था। परिवार में मां कमला, भाई वीरू, कृष्णा, बहन कोमल, खुशबू और गंगा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed