{"_id":"5c6cdf63bdec2256646abf0a","slug":"one-died-in-an-accident-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: स्कूटी से जा रहे पति-पत्नी को बोलेरो ने मारी टक्कर, पति की मौके पर ही मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: स्कूटी से जा रहे पति-पत्नी को बोलेरो ने मारी टक्कर, पति की मौके पर ही मौत, पत्नी घायल
Wed, 20 Feb 2019 10:32 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
गोंडा जिले के अचलपुर के पास मंगलवार रात करीब 12 बजे हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अचलपुर के पास हुई दुर्घटना में भगोहर जमदारपुरवा निवासी चाय विक्रेता विद्या सागर (52) की स्कूटी एक बोलेरो से टकरा गयी। बताया जाता है कि विद्या सागर की मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी का इलाज सीएचसी वजीरगंज में चल रहा था जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।