फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one died and two injured after blast in a mixture plant.

श्रावस्ती में मिक्सिंग प्लांट फटने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, एक की मौत

Sat, 08 Jun 2019 06:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Jun 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
one died and two injured after blast in a mixture plant.
अस्पताल में हो रहा घायलों का इलाज। - फोटो : amar ujala

श्रावस्ती के इकौना थाना ग्राम कल्याणपुर के पास बौद्घ स्थली श्रावस्ती की हवाई पट्टी के विस्तार के लिए हो रहे निर्माण कार्य के दौरान गिट्टी व तारकोल मिक्स करने वाली प्लांट मशीन में शनिवार को ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन


आनन-फानन में घायलों को बहराइच के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल विनय कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि माथुर व संतोष को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, बौद्घ स्थली श्रावस्ती के हवाई पट्टी के विस्तार हेतु निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए तारकोल गिट्टी मिक्सर प्लांट हवाई पट्टी के नजदीक कटरा वीरपुर मार्ग पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शानिवार को विनय (21), पुत्र उपेंद्र निवासी बिहार, माथुर (25) पुत्र रामकुमार व संतोष (28) पुत्र लायक राम निवासी बहराइच मशीन पर काम कर रहे थे, तभी तारकोल गिट्टी मिक्स करने वाली मशीन का एक हिस्सा फट गया और आग लग गई। जिसमें तीनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed