{"_id":"6597b9588ea266f284001987","slug":"one-died-and-one-injured-when-a-truck-falls-from-a-over-bridge-in-bachhrawan-in-raebareli-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: ओवर ब्रिज से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा आलू लदा ट्रक, एक की मौत व चालक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: ओवर ब्रिज से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा आलू लदा ट्रक, एक की मौत व चालक गंभीर घायल
Fri, 05 Jan 2024 01:40 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:40 PM IST
सार
रायबरेली के बछरावां में एक आलू लदा ट्रक रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे गिर गया। घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ट्रक अनियंत्रित हो गया था।
विज्ञापन
ओवर ब्रिज से नीचे गिरा ट्रक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के बछरावां कस्बे से होकर निकले लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज से एक आलू लदा ट्रक नीचे सड़क पर गिर गया। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई। वहीं चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह इटावा जनपद से आलू लादकर अमेठी जा रहा ट्रक लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर ओवरब्रिज पर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे गिर गया। हादसे में मुसाफिरखाना जनपद अमेठी निवासी ट्रक चालक गया प्रसाद ( 59) पुत्र जयपाल व ट्रक क्लीनर रंजीत कुमार (21) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक गणनायक पांडे ने ट्रक क्लीनर को मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के परिजनों की जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कि जायेगी।