फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one died after consumming poisinous food

विषाक्त भोजन से मासूम की मौत, तीन गंभीर, खाने में कीटनाशक मिलाए जाने की आशंका

Sat, 20 Feb 2021 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
one died after consumming poisinous food
विषाक्त भोजन खाने से चार साल के मासूम की मौत हो गयी जबकि पति-पत्नी व बेटी का इलाज चल रहा है।
लखनऊ। माल कस्बे से सटी पंचायत रामनगर के मजरे मुन्नू खेड़ा में विषाक्त खाना खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ गई। इसमें एक मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए व खाने को जांच के लिए लैब भेजा है। वहीं अन्य बीमारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

माल पुलिस के मुताबिक मुन्नूखेड़ा निवासी चंद्रपाल (50) अपनी पत्नी लालती (45), बेटी शुभाषिनी (16), काजल (12), गीता (6) व पुत्र शिवा (4) के साथ रहते थे। बेटी सुभाषिनी के अनुसार चंद्रपाल ने गुरुवार को कस्बे की बाजार से तीन जीवित मुर्गे लाकर शाम को चिकन बनाया था। रात को पिता चंद्रपाल, मां मालती, बहन गीता व एकलौते भाई शिवा में खाना खाया था। जब कि सुभाषिनी व काजल ने उक्त खाना नहीं खाया। मां ने बचा हुआ भोजन सुबह के लिए सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार सबह सभी सदस्य ठीक थे। करीब 11 बजे उन्हीं सदस्यों ने फिर से वही भोजन खा लिया। इसके बाद सभी की हालत बिगड़ गई। गांव वाले सभी को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख लखनऊ ले जाने की सलाह दी। इस पर ग्रामीणों ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शिवा की मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों में यह चर्चा है कि भोजन में कीटनाशक मिलाया गया है, जिसकी तेज दुर्गंध बर्तनों व खाने से आ रही थी। थाना प्रभारी माल राम सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट व लैब जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed