फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one child died when a wall falls down in nanpara bahraich.

Bahraich: दर्दनाक हादसे में दीवार गिरने से नीचे दबकर एक बच्चे की मौत

Sat, 24 Sep 2022 02:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Sep 2022 02:22 PM IST
सार

बहराइच के नानपारा में दीवार गिरने से नीचे दबकर एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजनों का बुरा हाल है।

विज्ञापन
one child died when a wall falls down in nanpara bahraich.
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच में बीती रात तेज बारिश से शनिवार की सुबह दीवार गिरने से एक बालक की दबकर मौत हो गई। शुक्रवार को नानपारा तहसील क्षेत्र मे देर रात में हुई भारी बारिश से दीवार गिर जाने से बालक की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे तहसील के अधिकारी व लेखपाल ने पहुंचकर मृतक का शव का पोस्टमार्टम कराना चाहा पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। तब गांव वालों व नायब तहसीलदार व लेखपाल की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया।
विज्ञापन


थाना कोतवाली नानपारा के अंतर्गत ग्राम कहारनपुरवा निवासी मनोज कुमार कश्यप का पुत्र मोहित कुमार (10) गांव से निकलकर बाहर सड़क पर सब्जी लेने गया था। वह सब्जी लेकर गांव आ रहा था तभी मोइनुद्दीन भट्टे की चारदीवारी की दीवार अचानक गिर गई जिससे मोहित कुमार उसी में दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा तथा नानपारा देहाती लेखपाल मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed