{"_id":"63242a12f04ff257f9405091","slug":"one-child-died-when-a-home-falls-down-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बारिश के चलते भरभरा कर गिर गया मकान, मासूम की दर्दनाक मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बारिश के चलते भरभरा कर गिर गया मकान, मासूम की दर्दनाक मौत, तीन घायल
Fri, 16 Sep 2022 01:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:17 PM IST
सार
बारिश प्रदेश के लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। रायबरेली में एक मकान ढहने से नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल हुई एक बच्ची।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में मकान गिरने से एक मासूम की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। डीएम ने पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के जोशियाना मुरैयापुर निवासी राजन परिवार के साथ पुराने मकान में रहते हैं। जिले में कल से रुक रुक कर बारिश हो रही है। क्षेत्र में सुबह एक मकान भरभरा कर गिर गया, जब पूरा परिवार नाश्ता कर रहा था।
विज्ञापन
मकान के मलबे में दबकर महिला मंजू, दस वर्षीय बेटा रजनीश, छह वर्षीय बेटी रजनी और ढाई वर्षीय बेटा रजनीश जख्मी हो गए। पड़ोसियों की मदद से सभी को मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने ढाई वर्षीय मासूम रजनीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
मामले में डीएम माला श्रीवास्तव ने दुख जताते हुए एसडीएम सदर शिखा संखवार को निर्देश दिया कि तुरंत मौके पर जाकर आर्थिक सहायता सहित पूरी मदद करें। एसडीएम सदर शिखा शंखवार और नायब तहसीलदार सहित क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जिला अस्पताल के डॉ. जेके लाल ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है।