{"_id":"651268438a4dacb0b00282d6","slug":"one-animal-smuggler-arrested-after-encounter-in-shravasti-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, मार्च में हुए एनकाउंटर के बाद से फरार था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, मार्च में हुए एनकाउंटर के बाद से फरार था
Tue, 26 Sep 2023 12:32 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:32 PM IST
सार
मार्च में हुई पुलिस मुठभेड़ दौरान फरार हुआ 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर श्रावस्ती में मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उस पर गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार तस्कर को ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावस्ती जिले की मल्हीपुर पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद पशु चोरी कर तस्करी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मार्च में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान वह फरार हो गया था। जिस पर एसपी प्राची सिंह ने 25000 रुपए का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम दीननाम गढ़ निवासी दादे पुत्र राम्मपत उर्फ रामपति पशु तस्कर था। जिस पर एसपी ने 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था। उस पर गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। विगत मार्च में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के इंदवा टिकुईया के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दादे फरार हो गया था। जबकि इसका साथी गिरफ्तार हुआ था। तब से पुलिस को इसकी तलाश थी। जिसे सोमवार रात मल्हीपुर भिनगा मार्ग स्थित मधवापुर पुल से पहले ऐंठा जाने वाले मार्ग पर घेर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में, ट्रस्ट ने जारी की निर्माण की नई तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम वनगमन पथ के 290 स्थानों पर लगेंगे श्रीराम स्तंभ, क्यूआर कोड स्कैन करते ही दिख जाएगी पूरी गाथा
जहां से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दादे के बाएं पैर में गोली भी लगी है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक 315 बोर देसी तमंचा, एक फायर शुदा कारतूस व एक जिंदा कारतूस मौके पर बरामद किया है। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया है।