फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one and half dozen huts are burnt in aliganj thana in Lucknow.

लखनऊ: कबाड़ी मार्केट में आग लगने से डेढ़ दर्जन झोपड़ियां जलीं, सिलिंडर ब्लास्ट से लोगों में दहशत

Wed, 16 Mar 2022 07:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Mar 2022 07:18 PM IST
सार

लखनऊ के कबाड़ी मार्केट में आग लगने से डेढ़ दर्जन से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग बुझाने में दो युवक झुलस गए।

विज्ञापन
one and half dozen huts are burnt in aliganj thana in Lucknow.
आग से राख हुईं झोपड़पट्टी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया कबाड़ मंडी में बुधवार तड़के आग लग गई। आग से डेढ़ दर्जन से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग से झोपड़ पट्टियों में रखे दो सिलिंडर में ब्लास्ट होने अफरा-तफरी मच गई। आग बुजाने में दो लोग झुलस गए। दमकल कर्मियों ने 10 गाड़ियों की मदद से करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से लाखों के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


चार दमकल स्टेशन की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, शार्ट सर्किट या जलती बीड़ी से आग लगने की आशंका
सीएफओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुरनिया कबाड़ मंडी में बुधवार तड़के कबाड़ी का काम करने वाले लोग सो रहे थे। इसी बीच किसी ने एक झोपड़पट्टी से धुआं और आग की लपटें निकलती देखी। शोर मचाने पर मंडी की झोपड़पट्टियों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए और दमकल व पुलिस को सूचना दी। शुरू में लोगों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं, कुछ लोग झोपड़ियों से समान निकालने लगे।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर इंदिरानगर एफएसओ, हजरतगंज एफएसओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग के बेकाबू होते देख चौक और बीकेटी फायर स्टेशन से भी गाड़ियां बुलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंकी है या शार्ट सर्किट हुआ होगा। जिससे आग लगी है। दमकल कर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed