फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One accused who attacked the police team arrested

Lucknow News: पुलिस टीम पर हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 11 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
One accused who attacked the police team arrested
लखनऊ। हिस्ट्रीशीटर रजा हुसैन उर्फ हुक्की को पकड़ने गई ठाकुरगंज पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने छह दिन बाद किसी तरह एक नामजद आरोपी साहिल उर्फ अंडे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सहित 11 आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। एडीसीपी पश्चिमी सीएन सिन्हा ने बताया कि दो अगस्त को इकबाल नगर निवासी अली हैदर पर रजा हुसैन उर्फ हुक्की ने भाई शहनवाज, फुरकान, शानू, इमरान, दोस्त साहिल, अली अब्बास और ऐनिल के साथ मिल कर हमला किया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। चार अगस्त की रात दरोगा अशोक सिंह और सिपाही अनिल कुमार पाल हुक्की को पकड़ने गए थे। इस दौरान हुक्की के घरवालों और अन्य कुछ लोगों ने मिलकर दरोगा व सिपाही पर पथराव करते हुए हिस्ट्रीशीटर को छुड़वा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने हुक्की, उसके पिता रियासत बहादुर उर्फ बाबा, भाई शहनवाज, शानू, इमरान उर्फ इम्मो फुरकान, रिश्तेदार कल्लू, अफरोज, कल्लू की पत्नी रुबीना, साहिल, एनिल और अली अब्बास पर केस दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने साहिल को घैला पुल के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed