Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One accused arrested in connection with the indiscriminate firing on a builder

Lucknow News: बिल्डर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in connection with the indiscriminate firing on a builder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सूर्यदेव
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में बिल्डर उपेंद्र सिंह पर बीते सोमवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को महोबा से गिरफ्तार किया है। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि उपेंद्र सिंह बीते सोमवार शाम सेक्टर-1 स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट के पास मान सिंह यादव की दुकान पर दोस्त अमित सिंह के साथ चाय पी रहे थे। चाय के भुगतान को लेकर उपेंद्र सिंह का दुकानदार से विवाद हो गया था। इसी दौरान एक एसयूवी से चार लोग वहां पहुंचे। एसयूवी सवार लोगों ने दुकानदार का पक्ष लिया और उपेंद्र सिंह से उलझ गए। विरोध करने पर आरोपियों ने एसयूवी से पिस्तौल निकालकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। उपेंद्र सिंह किसी तरह जान बचाकर छिप गए। पीड़ित की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने एसयूवी सवार आरोपियों में शामिल महोबा के खरेला निवासी कुंवर सूर्यदेव सिंह उर्फ शिवा की पहचान की। इसके बाद पुलिस दल महोबा भेजा गया और बृहस्पतिवार को उसे हिरासत में लिया गया। लखनऊ लाकर पूछताछ में उसने वारदात में शामिल होना कबूल किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। सूर्यदेव पेशे से ठेकेदार है और उसने अपने कुछ साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed