फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   once again leopard seen in lucknow

अब तकरोही में तेंदुआ, बछड़े को बनाया शिकार

Tue, 04 Jan 2022 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
once again leopard seen in lucknow
गुडंबा के कल्याणपुर में क्रिसमस पर तेंदुए के आ जाने से फैली दहशत अभी खत्म भी नहीं हो पाई थी कि सोमवार को इंदिरानगर के तकरोही में बछड़े को शिकार बनाने का मामला सामने आ गया। बादशाहखेड़ा में एक बछड़े का शव झाड़ियों में मिला, जिसे तेंदुए ने मार दिया था, जबकि वन विभाग बार-बार तेंदुए के बाराबंकी की ओर निकल जाने का अनुमान जता रहा था।
विज्ञापन

घटना से पूरे इलाके में हड़कंप है। आननफानन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं, स्थानीय निवासियों के बीच कई चर्चाएं तेज रहीं कि आखिर कल्याणपुर में दिखने के आठ दिन तक तेंदुआ कहां रहा। ऐसा तो नहीं कि यह कोई दूसरा तेंदुआ हो। साथ ही वन विभाग की टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मामला बीते रविवार रात का बताया जा रहा है। तकरोही के बादशाहखेड़ा में अमित सिंह को घर है। वह होमगार्ड हैं। बादशाहखेड़ा में उनके पिता रहते हैं। अमित ने बताया कि घर की बाउंड्री पांच फीट ऊंची है और गाय, भैंस व बछड़ा पला हुआ है। पिता माताबख्श सोमवार सुबह जब चारा डालने उठे तो बछड़ा नहीं था, लेकिन मौके पर खून के निशान व तेंदुए के पगमार्क मिले। इनका पीछा किया तो करीब पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों में बछड़े का शव पड़ा था, जिसका शिकार तेंदुए ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. रवि कुमार सिंह व क्षेत्रीय वनाधिकारी कुकरैल केपी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया और टीम को मुस्तैद कर दिया। केपी सिंह ने बताया कि बछड़े को जिस जानवर ने मारा है, वह तेंदुआ ही लग रहा है। हालांकि, पगमार्क नहीं मिले हैं। फिर भी सतर्कता बरती जा रही है।
देखते ही देखते जुट गया हुजूम
मामले की सूचना देखते ही देखते आसपास के दर्जनभर गांवों में फैल गई और इलाके में हुजूम जुट गया। भीड़ को पुलिस ने नियंत्रित किया। वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि सतर्कता बरतें और घर से अकेले न निकलें। तेंदुआ दिखे तो तत्काल टीम को सूचना दें।
आशंका : कहीं दूसरा तेंदुआ तो नहीं
आशंका जताई जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि तकरोही में निकला तेंदुआ दूसरा हो। हालांकि, वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि यह कल्याणपुर के रास्ते कुकरैल को पार करते हुए तकरोही की ओर आ गया होगा।
वन विभाग का अनुमान हुआ गलत
गुडंबा के कल्याणपुर में 26 दिसंबर को तड़के तीन बजे तेंदुआ नजर आया था, जिसके बाद तेंदुआ नहीं दिखा। इस पर वन विभाग लगातार अनुमान लगा रहा था कि तेंदुआ कुकरैल के रास्ते बाराबंकी की ओर निकल गया होगा, लेकिन सोमवार को तकरोही में मामला सामने आने पर अनुमान गलत साबित होते नजर आ रहे हैं।
उधर, रहीमाबाद में भी तेंदुए की दहशत
रहीमाबाद में तेंदुए की दहशत सोमवार को भी रही। दौलतपुर में दिखे पगमार्क भले ही सियार के निकले हों, लेकिन ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर सहमे हुए हैं। वन विभाग की एक टीम रहीमाबाद में भी डेरा डाले है।
कंट्रोलरूम में रोज आ रहीं दर्जनों सूचनाएं
वन विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर तेंदुए को देखे जाने, उसके आने व उपस्थित होने से जुड़ी दर्जनों सूचनाएं रोज आ रही हैं, जिसमें ज्यादातर अफवाहें साबित हो रही हैं। हालांकि, वन विभाग हर सूचना पर इलाके का मुआयना कर रहा है।

इन बातों का रखें ध्यान
- मवेशियों को खुले में न छोड़ें।
- समूह में बाहर निकलें, डंडा व टॉर्च साथ में रखे।
- रात में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
- घर के मेन गेट व छतों के दरवाजे बंद रखें।
- तेंदुआ वन्यजीव है, लिहाजा उसे नुकसान न पहुंचाया जाय।
इन नंबरों पर दें सूचना
क्षेत्रीय वन अधिकारी कुकरैल 7839434285, क्षेत्रीय वन अधिकारी शहरी 7839434282, क्षेत्रीय वन अधिकारी बीकेटी 7839434286, उप प्रभागीय वनाधिकारी लखनऊ 7839434892 व उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहनलालगंज को 7839434892 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed