फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   once again corona infection spreading in city

लखनऊ में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, 30 तक पहुंची संक्रमितों की संख्या

Fri, 12 Feb 2021 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
once again corona infection spreading in city
शहर में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को 30 संक्रमित मिले। चार दिन पहले जब संक्रमितों का आंकड़ा 11 पर पहुंचा था तब स्वास्थ्य विभाग के अफसर काफी उत्साहित थे। उन्हें लगा कि अब संक्रमण खत्म होने की कगार पर है। मगर बुधवार व गुरुवार के आंकड़ों ने दोबारा परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सात महीनों में पहली बार 8 फरवरी को पहली बार एक दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या 11 रही थी। अगले दिन भी चौबीस घंटे में 11 मरीज ही मिले। रोजाना होने वाली मौतों का सिलसिला कुछ थमा तो स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का हौसला बढ़ा था। मगर गुरुवार को बीते चौबीस घंटे में 30 नए संक्रमित मिलने से परेशानी बढ़ने लगी है। हालांकि किसी मरीज की मौत न होने से विभाग को कुछ राहत जरूरी मिली है। गुरुवार को 17 मरीजों को संक्रमण मुक्त भी घोषित किया गया। मौजूदा समय में एक्टिव मरीजों की संख्या 392 हो गई है। लखनऊ में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित 1185 मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed