फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   On the information of selling 100 quintals of wheat, the team will weigh in the village

Lucknow News: 100 क्विंटल गेहूं की बेचने की सूचना पर गांव में तौल कराएगी टीम

Thu, 11 May 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 11 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
On the information of selling 100 quintals of wheat, the team will weigh in the village
रायबरेली। गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। निकाय चुनाव के बाद अब अधिकारी किसानों की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। बुधवार को डीएम माला श्रीवास्तव ने मंडी समिति में चौपाल लगाकर किसानों से बात की। उन्होंंने कहा कि एक हजार क्विंटल गेहूं की खरीद करने वाले प्रभारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यही नहीं 100 क्विंटल गेहूं की बेचने की सूचना पर गांव में तौल कराने के लिए संबंधित क्रय केंद्र से टीम पहुंचेगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2023-24 में में सरकार ने किसानों का गेहूं 2125 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदने के आदेश दिए हैं। गेहूं की तौल कराने के दो दिन के अंदर किसानों के खाते में रुपये आ जाएंगे। गेहूं खरीद के लिए जिले में 110 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिले में अब तक 221 किसानों से 800 मीट्रिकटन गेहूं क्रय किया गया है। चौपाल में आए किसान रंजीत सिंह, एसपी सिंह, केपी सिंह, बाबादीन, वीरेंद्र कुमार, अजय तिवारी, दिलीप सोनकर ने गेहूं सरकारी केंद्रों पर बेचने का भरोसा दिया। उमरा गांव निवासी किसान हरी प्रसाद ने बताया कि 40 क्विंटल गेहूं का विक्रय कर चुके हैं। उन्होंने गांव के अन्य किसानों का गेहूं भी सरकारी केंद्रों पर तौल कराने का भरोसा दिया। डीएम ने कहा कि एक साथ 100 क्विंटल गेहूं की तौल कराने की सूचना पर टीम गांव में पहुंचकर तौल कराएगी। इसके लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। कार्यक्रम में विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed