{"_id":"6893b2196447d1efea0570be","slug":"on-raksha-bandhan-sisters-will-travel-free-in-all-ac-and-non-ac-buses-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1328576-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रक्षाबंधन पर एसी-नाॅन एसी, सभी बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रक्षाबंधन पर एसी-नाॅन एसी, सभी बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी बहनें
विज्ञापन
रोडवेज बसें।
लखनऊ। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में पहली बार महिलाएं तीन दिन तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। पहले दो दिन ही सुविधा रहती थी। इस बार आठ अगस्त की सुबह छह बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक परिवहन निगम महिलाओं को निशुल्क सफर कराएगा।
रोडवेज की एसी एवं नाॅन एसी सभी श्रेणी की बसों में ये सुविधा मिलेगी। यूपी से दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों में भी महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। शनिवार के दिन नौ अगस्त को रक्षाबंधन पड़ रहा है। ऐसे में शनिवार और उसके बाद रविवार की दो दिन की छुट्टी मिलने से आवागमन खूब होने की उम्मीद है। तैयारियों के मद्देनजर परिवहन निगम ने अपने कर्मचारियों की सभी छुट्टियां तीन दिन के लिए रद्द कर दी हैं।
परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर ने सभी बसों के संचालन को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि बीच रास्ते में बसें बंद न हों। स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने की पर्याप्त सुविधाएं हों। बसों को नियमित अंतराल पर चलाया जाए।