{"_id":"5f8452b98ebc3e9bfa0ccfd8","slug":"on-october-16-on-world-food-day-34-529-youth-will-get-employment-gift","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व खाद्य दिवस पर 16 अक्तूबर को 34,529 युवाओं को मिलेगा रोजगार का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व खाद्य दिवस पर 16 अक्तूबर को 34,529 युवाओं को मिलेगा रोजगार का तोहफा
Mon, 12 Oct 2020 06:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Oct 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
employment
- फोटो : demo
शारदीय नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले विश्व खाद्य दिवस पर 16 अक्तूबर को योगी सरकार प्रदेश में 34 हजार 529 बेरोजगार युवाओं को सहायक अध्यापक के पद पर रोजगार का तोहफा देगी। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों में से पहले चरण में 31 हजार 277 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के लिए वरीयता सूची सोमवार को जारी की गई। 14 और 15 अक्तूबर को जिलों में काउंसलिंग की जाएगी, 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग में 10 हजार 768 सहायक अध्यापकों की भर्ती में विभिन्न विषयों में चयनित 3252 अभ्यर्थियों को भी इसी दिन ऑनलाइन नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत शिक्षा मित्रों के लिए 37 हजार 339 पद रिक्त रखते हुए 31 हजार 277 सहायक अध्यापकों की चयन सूची जारी की गई है। इनमें सामान्य श्रेणी के 15 हजार 933 अन्य पिछड़ा वर्ग के 8 हजार 513, अनुूसूचित जाति वर्ग के 6 हजार 615 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 216 चयनित अभ्यर्थी है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन याचिका याचिकाओं के अधीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि 14 और 15 अक्तूबर को जिलों में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

Trending Videos
माध्यमिक शिक्षा: 3252 को ऑनलाइन मिलेगा नियुक्ति पत्र
लोक सेवा आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के 10 हजार 768 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती की गई है। विभाग की ओर से हिन्दी, सामाजिक अध्ययन एवं कला विषय के अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष विषयों में चयनित 3317 अभ्यर्थियों से ऑनलाइन नियुक्ति के लिए 8 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। विभाग को 3252 चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के लिए आवेदन किया है। 65 अभ्यर्थियों ने चयन के बाद भी नियुक्ति के लिए आवेदन नहीं किया है। 3252 अभ्यर्थियों को 16 अक्तूबर को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।