फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   On Ambedkar Jayanti, the Municipal Corporation will run a special cleaning campaign in the parks

Lucknow News: आंबेडकर जयंती पर नगर निगम चलाएगा पार्कों में विशेष सफाई अभियान

Mon, 14 Apr 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
On Ambedkar Jayanti, the Municipal Corporation will run a special cleaning campaign in the parks
लखनऊ। स्वतंत्रता के अमृतकाल में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती को विशेष रूप से मनाने के उद्देश्य से नगर निगम 14 से 28 अप्रैल तक 15 दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की शृंखला आरंभ की जा रही है। इसके अंतर्गत नगर निगम राजधानी के 1120 सार्वजनिक पार्कों में विशेष सफाई अभियान चलाएगा ।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत रविवार को विभिन्न पार्कों में विशेष सफाई कार्यक्रम के साथ की गई। पार्कों में सफाई के साथ ही औद्यानिक कचरे का उठान और उनका उचित निस्तारण किया जाएगा। अभियान में पौधारोपण, पार्कों का सुंदरीकरण, झूलों व बैठने की व्यवस्था की मरम्मत, पथ प्रकाश की व्यवस्था, नागरिक सहभागिता जैसे अनेक पहलू भी शामिल किए गए हैं। अभियान की निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त डा. अरविंद कुमार राव, उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम व शशिकांत को सौंपी गई है।
विज्ञापन

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि बाबासाहेब डाॅ. आंबेडकर ने सामाजिक समानता और स्वच्छता के महत्व को भी जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इसी विचार को साकार करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल स्वच्छता को बढ़ावा देने का माध्यम नहीं है, बल्कि बाबा साहेब की विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाने का भी प्रयास है। नागरिकों से अपेक्षा है कि वे इस पहल में सक्रिय भागीदारी करें और स्वच्छ, सुंदर एवं जागरूक लखनऊ के निर्माण में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हिंद नगर वार्ड के सेक्टर डी पीएसी पार्क में प्रतिमा की सफाई, रंगाई की गई। इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल, पार्षद सौरभ सिंह मोनू व कौशलेंद्र द्विवेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed