{"_id":"14feeb8671e78bfe90dc7a9b2661f19d","slug":"omveer-singh-tomar-new-advisor-of-state-planing-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमवीर बने राज्य योजना आयोग के सलाहकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमवीर बने राज्य योजना आयोग के सलाहकार
राजेंद्र सिंह/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Feb 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए ओमवीर सिंह तोमर को राज्य योजना आयोग का सलाहकार बनाया गया है। वे शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
लोकदल और युवा लोकदल के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी रह चुके ओमवीर ने गत 9 फरवरी को शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल होने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
इससे पहले वे जनता दल (यू) में थे। आपातकाल के दौरान जेल यातना सहने वाले ओमवीर बागपत जिले से तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने ‘संघर्ष के सफर का नायक मुलायम’ पुस्तक भी लिखी है।
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बीती 19 जनवरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में पुस्तक का विमोचन किया था।