फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   omr sheet changed in village development officer exam, complain against 100

ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में बदली गईं ओएमआर शीट, 100 के खिलाफ शिकायत दर्ज, ऐसे पकड़ा खेल

Sat, 31 Aug 2019 10:28 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 31 Aug 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
omr sheet changed in village development officer exam, complain against 100
omr sheet
विभूतिखंड के पिकप भवन स्थित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अनुभाग अधिकारी राम नरेश प्रजापति ने 100 अभ्यर्थियों पर ओएमआर शीट बदलने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि आयोग ने किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन कराया था जिसमें अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट बदल दी है। अनुभाग अधिकारी की तरफ से इस प्रकरण की शिकायत की गई है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अनुभाग अधिकारी का कहना है कि भर्ती परीक्षा में 100 ओएमआर शीट बदली हुई पाई गईं थीं। अधिकारियों के निर्देश पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व नलकूप चालक भर्ती परीक्षा 2016 में भी यही खेल सामने आया था जिसकी कुछ दिन पहले ही विभूतिखंड थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। यह दूसरी परीक्षा है जिसमें ओएमआर शीट बदलने का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयोग की तरफ से परीक्षा कराने के लिए नामित तकनीकी संस्था तीन ओएमआर शीट तैयार करती है। मूल शीट को मूल्यांकन के लिए आयोग मुख्यालय में भेजा जाता है जबकि दूसरी कॉपी कोषागार में सुरक्षित रखी जाती है।

ओएमआर शीट की तीसरी कॉपी अभ्यर्थियों को दे दी जाती है। अभ्यर्थियों ने जांच के लिए आयोग भेजी गई मूल शीट में ही खेल किया है। उन्होंने ओएमआर शीट का मूल्यांकन करने वाले व्यक्तियों की मिलीभगत से अपने नंबर बढ़वा लिए। मूल शीट का जब कोषागार में रखी शीट से मिलान कराया गया तब यह खेल सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed