फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   om prakash rajbhar wants complete liquor ban in uttar pradesh.

यूपी में अशिक्षा का कारण शराब, पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए: ओम प्रकाश राजभर

Sat, 04 Aug 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Aug 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
om prakash rajbhar wants complete liquor ban in uttar pradesh.
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

अपने बयानों से अक्सर राज्य सरकार को असहज कर देने वाले प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुजरात व बिहार की तरह शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

विज्ञापन


सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 60 प्रतिशत लोग अशिक्षित हैं तो इसका कारण शराब है। पिछले दिनों बलिया वाराणसी व आजमगढ़ में प्रदर्शन के कारण ही मथुरा में शराब बंदी लागू की गई। इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाए।
विज्ञापन


राजभर ने अलग पूर्वांचल राज्य की मांग की है। उनका कहना है कि पूर्वांचल को अलग राज्य बनाया जाए। उत्तर प्रदेश काफी बड़ा है इसलिए पूर्वांचल का विकास ठीक ढंग से नहीं हो पाया है। यूपी में अशिक्षा, गरीबी और बेरोजगारी चरम पर है। ये सब तब ही ठीक किया जा सकता है जब पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभर ने चीन के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि चीन ने आज पूरे भारत के उपभोक्ता बाजार पर कब्जा कर लिया है। वहां का बना सामान पूरे देश में बेचा जाता है। जिससे पैसे बनाकर चीन हथियार खरीदता है और भारत को धमकी देता है। अगर चीन का बिजनेस लाइसेंस भारत निरस्त कर दे तो भारत के करोड़ों युवाओं को रोजगार मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed