{"_id":"626e4c487fc3d50276319c4b","slug":"om-prakash-rajbhar-to-meet-azam-khan-in-sitapur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजम खां को मनाने की कोशिशें जारी, अब राजभर ने संभाला मोर्चा, अखिलेश का दूत बनकर करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजम खां को मनाने की कोशिशें जारी, अब राजभर ने संभाला मोर्चा, अखिलेश का दूत बनकर करेंगे मुलाकात
Sun, 01 May 2022 02:30 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 May 2022 02:30 PM IST
सार
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सपा नेता आजम खां से मिलने के लिए सीतापुर जेल जाएंगे। बताया जा रहा है कि वह अखिलेश यादव के कहने पर मुलाकात करने जेल जाएंगे।
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर व आजम खां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी द्वारा जेल में बंद आजम खां को मनाने की कोशिशें जारी हैं। आजम ने बीते दिनों मिलने आए सपा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था जबकि उन्होंने प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
अब सपा की तरफ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर उनसे मिलने जाएंगे। मुलाकात के लिए उन्होंने आजम के वकील से बात की है। बताया जा रहा है कि राजभर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दूत बनकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी चैनल से बातचीत में राजभर ने कहा था कि वह आजम खां से मिलेंगे। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार किया कि वह अखिलेश के कहने पर मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजम खां यूपी के बड़े नेता हैं। यहां की राजनीति में उनका सिक्का चलता है। वह सपा के साथ हैं और सपा उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
उधर, शिवपाल यादव से आजम खां की मुलाकात पर राजभर ने कहा कि भाजपा के कहने पर शिवपाल ने ऐसा किया है। उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। राजभर बोले कि भाजपा की कोशिश अखिलेश यादव को कमजोर करने की है। इसी योजना के तहत शिवपाल यादव आजम से मिलने गए थे।
यूपी चुनाव के बाद अखिलेश से दूर हो गए शिवपाल
यूपी चुनाव के दौरान अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात करने वाले उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव चुनाव परिणाम आने के बाद अखिलेश से दूर हो गए। उन्होंने खुले मंचों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा की नीतियों की प्रशंसा की जिसके बाद कहा जाने लगा कि वह भाजपा में शामिल होने वाले हैं। हालांकि, शिवपाल ने खुद इस पर साफ तौर से कुछ नहीं बोला है। बस इतना ही कहा कि समय आने पर आगे के बारे में फैसला किया जाएगा। उन्होंने आजम खां से मुलाकात के बाद सीधे अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगाया कि आजम खां को बचाने की कोशिश नहीं की गई वर्ना वह (आजम) अब तक जेल में न होते।