फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   om prakash rajbhar speaks on casteism in uttar pradesh.

'यूपी में जातिवाद चरम पर, ऊंची जाति के मंत्रियों के पीछे दुम हिलाते घूमते हैं अफसर'

Thu, 10 May 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 May 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
om prakash rajbhar speaks on casteism in uttar pradesh.
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ अक्सर बयानबाजी करने वाले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश में जातिवाद चरम पर होने की बात कही है। बहराइच में मीडिया को दिये गए एक बयान में उन्होंने कहा, 'यूपी में जातिवाद चरम पर है। अगर यहीं पर कोई ऊंची जाति का मंत्री आ जाए तो ये अधिकारी दुम हिलाते हुए इनके पीछे घूमते हैं। क्योंकि मैं भर (राजभर) हूं, पिछली जाति का हूं तो ये अधिकारी सोचते हैं कि जाने दीजिए ये क्या करेगा।

विज्ञापन


राजभर पहले भी अपने बयानों से सुर्खियां बटोरते रहे हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने पिछड़ों के आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधी लड़ाई की बात कही थी। उनका कहना था कि उनकी सीधी लड़ाई मुख्यमंत्री से है, क्योंकि पिछड़ों के आरक्षण को तीन श्रेणी में विभाजित करने समेत जो भी मांगे हैं सबका निस्तारण मुख्यमंत्री को ही करना है। जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाएगी, तब तक वह आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा था कि सीएम से उनकी लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है, लेकिन अपने मुद्दों को लेकर वह मुखर जरूर रहेंगे। इसके लिए कुर्सी भी चली जाए तो कोई गम नहीं, जो व्यापक हित में चिंतन रखता है उसे व्यक्तिगत हितों के बारे में कभी कोई चिंता नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed