फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Prakash Rajbhar says BJP is betraying OBC.

पिछड़ों को गुमराह करना बंद करे योगी सरकार, उपचुनाव के कारण उठा रहे इनके मुद्दे: ओमप्रकाश राजभर

Mon, 19 Aug 2019 11:08 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Aug 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar says BJP is betraying OBC.
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

पिछड़ी जाति के लिए निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण को तीन हिस्से में बांटने के संबंध में सामाजिक न्याय समिति की संस्तुतियों को लागू करने संबंधी चर्चाओं को पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने झूठा प्रचार करार दिया है।

विज्ञापन


राजभर ने कहा है कि 13 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए एक बार फिर से दलितों व अति पिछड़ों को गुमराह करने के लिए सरकार की यह चाल है। सरकार को अब आरक्षण के नाम पर दलितों व पिछड़ों को गुमराह करना बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ सियासी फायदा लेने के लिए दलितों व पिछड़ों को समय-समय पर गुमराह करने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाती है। जब मैं मंत्री था तभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के छह महीने पहले पिछड़ों के आरक्षण को तीन हिस्सों में विभाजित करने और सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन लोस चुनाव होने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। इससे स्पष्ट है कि अब उप चुनाव के मद्देनजर सरकार फिर से अति पिछड़ों को गुमराह करने के लिए इस मुद्दे को उछाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed