{"_id":"64a0fb25398f4be06b08c173","slug":"om-prakash-rajbhar-s-party-will-support-uniform-civil-code-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBSP: यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करेगी सुभासपा, बैठक में नेताओं ने कहा- सबसे लिए एक कानून जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SBSP: यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करेगी सुभासपा, बैठक में नेताओं ने कहा- सबसे लिए एक कानून जरूरी
Sun, 02 Jul 2023 11:55 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:55 AM IST
सार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करेगी। लखनऊ में आयोजित बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि देश में सबके लिए एक कानून जरूरी है।
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) का समर्थन करने का संकेत दिया है। राजधानी में आयोजित पार्टी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में सुभासपा नेताओं ने कहा कि जो कानून देश हित में होगा, सुभासपा उसका समर्थन करेगी। पार्टी के प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि यूसीसी सभी धर्मों के लिए एक समान कानून की बात करता है। यूसीसी एक समान नागरिक संहिता को सुनिश्चित करेगा। इसलिए सुभासपा इसका समर्थन करेगी।
विज्ञापन
रविंद्रालय में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सुभासपा की भूमिका निर्णायक होगी। प्रदेश की 30 लोकसभा सीटों पर अपना प्रभाव रखने वाली सुभासपा के सहयोग के बिना कोई भी दल केंद्र में सरकार नहीं बना पाएगा। इसलिए सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पार्टी की रीति व नीति को लेकर जनता के बीच जाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: अब तक इन जिलों में हुई सर्वाधिक बारिश, पर 'एलनीनो' की सक्रियता से गायब हो सकते हैं बादल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सोनेलाल जयंती पर आज शाह और योगी देंगे सियासी संदेश, एनडीए दिखाएगा अपनी बढ़ी हुई ताकत
इस मौके पर राजभर ने सपा व बसपा का नाम लिए बिना विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये दल जब सरकार में रहते हैं तो इन्हें पिछड़ों-दलितों की याद नहीं आती है। सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने की चिंता नहीं रहती। जब ये सत्ता से बाहर रहते तो इनकों बहुत चिंता होती है। उन्होंने कहा कि सुभासपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सत्ता में रहने के बाद भी जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने की बात करती रही है।