{"_id":"64a05d90d8c44a2bc504dae5","slug":"amit-shah-will-participate-sonelal-jayanti-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनेलाल पटेल की जयंती: यूपी में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनेलाल पटेल की जयंती: यूपी में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
Sun, 02 Jul 2023 07:28 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 02 Jul 2023 07:28 PM IST
सार
आयोजन की खास बात यह है कि सोनेलाल की जयंती तो हर साल मनाई जाती थी और उसमें सिर्फ पार्टी के नेता ही शामिल होते थे पर इस समारोह में भाजपा के साथ ही एनडीए गठबंधन में शामिल नेता भी शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर रविवार को राजधानी के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज शामिल हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की। इस कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (एस) ने किया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अपने संबोधन में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने लोगों से 300 से भी ज्यादा सीटें एनडीए गठबंधन को जिताने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने पिछड़े वर्ग को उनका हक नहीं दिया। मोदी सरकार ने 9 साल में पिछड़े वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।
खास बात यह है कि सोनेलाल की जयंती तो हर साल मनाई जाती थी और उसमें सिर्फ पार्टी के नेता ही शामिल होते थे पर लोकसभा चुनाव से पहले आयोजित हुए इस समारोह में जिस प्रकार से भाजपा के साथ ही एनडीए गठबंधन में शामिल नेताओं को बुलाया गया, उससे साफ है कि एक ओर जहां एनडीए में अपना दल (एस) अपनी मजबूत पकड़ का संदेश देना चाहता है, वहीं एनडीए के मुखिया के तौर पर भाजपा के नेता भी गठबंधन के मजबूत एकता की नुमाइश करना चाहते हैं। अगले साल होने वाले चुनाव में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने के संकल्प लेने वाली भाजपा के नेताओं की समारोह में उपस्थिति को सियासी तौर पर भी अहम माना जा रहा है ।
विज्ञापन
उधर भाजपा के बड़े नेताओं के जमावड़ा को देखते हुए अपना दल (एस) भी शनिवार को बारिश के बावजूद कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा रहा । इस बार वृहद तौर पर समारोह के आयोजन को देखते हुए इंदिरागांधी प्रतिष्ठान के किसी हॉल के बजाय परिसर के मैदान में बड़ा मंच सजाया गया । शनिवार को देर रात तक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समारोह से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया । पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल खुद कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन मौजूद रहकर तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी समारोह में मौजूद रहे।