टोक्यो ओलंपिक: स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये देगी योगी सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यक्तिगत स्पर्धा में विजेता खिलाड़ी को स्वर्ण पदक जीतने पर छह करोड़ जबकि टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को तीन करोड़ रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को प्रदेश सरकार छह करोड़ रुपये का ईनाम देगी।
मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के ऐसे 10 खिलाड़ियों का जिक्र किया जो कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्पर्धा में विजेता खिलाड़ी को स्वर्ण पदक जीतने पर छह करोड़ जबकि टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को तीन करोड़ रुपये का ईनाम दिया जाएगा। वहीं, प्रदेश सरकार प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि भी देगी।
Uttar Pradesh Yogi Adityanath lauds 10 players from the state who will take part in the upcoming #TokyoOlympics, including shooter Saurabh Chowdhary. The govt will provide Rs 10 lakhs to each player for participating in singles and team events. (file pic) pic.twitter.com/oiYFCIeM6E
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) July 13, 2021
Uttar Pradesh Yogi Adityanath lauds 10 players from the state who will take part in the upcoming #TokyoOlympics, including shooter Saurabh Chowdhary. The govt will provide Rs 10 lakhs to each player for participating in singles and team events. (file pic) pic.twitter.com/oiYFCIeM6E
— ANI UP (@ANINewsUP) July 13, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर हैं। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ये कहा। बता दें कि ‘खूब खेलो, खूब बढ़ो’ मिशन के तहत चलने वाली योजना के तहत प्रदेश भर में खेल सुविधाओं में इजाफा किया गया है ताकि प्रदेश का खेल भविष्य बेहतर बने। साथ ही खेल एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए तमाम योजनाएं बनाई गई हैं।
यूपी से टोक्यो ओलंपिक में इस साल सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी एथलेटिक्स से चयनित हुए है। इसमें प्रियंका गोस्वामी (20 वॉक), सीमा पुनिया (चक्का फेंक), शिवपाल सिंह (भाला फेंक) और अन्नू रानी (भाला फेंक) शामिल है। इसके अलावा हॉकी से पुरुष टीम में ललित उपाध्याय और महिला टीम से वंदना कटारिया को शामिल किया गया है। इसके अलावा शूटिंग में सौरभ चौधरी और मेराज खान को टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने का मौका मिला है, जबकि बॉक्सर सतीश कुमार और रोअर अरविंद सोलंकी भी अपना जलवा बिखेरेंगे।