फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Old woman's body exhumed after five days, daughter-in-law in custody

Lucknow News: पांच दिन बाद कब्र से निकाला वृद्धा का शव, बहू हिरासत में

Sun, 12 Apr 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Old woman's body exhumed after five days, daughter-in-law in custody
शांति देवी की फाइल फोटो व आरोपी बहू से पूछताछ करती पुलिस।
लखनऊ। काकोरी के इब्राहिमगंज गांव में बुजुर्ग शांति देवी (65) की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद शनिवार को कब्र खोदकर उनका शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बहू शालिनी को हिरासत में लिया गया है। नामजद आरोपी करन की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि छानबीन में शालिनी की भूमिका संदिग्ध मिली है। ग्राम प्रधान शकील के वीडियो के आधार पर शालिनी से पूछताछ की जा रही है। उसके रिश्ते के भांजे उन्नाव के औरास निवासी करन को पकड़ने के लिए पुलिस टीम उन्नाव भेजी गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की अनुमति से मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव कब्र से निकाला गया। शव का पोस्टमॉर्टम रविवार को होगा, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सकता है। मौत जहर से हुई, तो विसरा रिपोर्ट से पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक रिपोर्ट भी होगी अहम

बुजुर्ग शांति देवी को रोटी में जहर देकर मारने की बात सामने आई थी। मौके से पुलिस को आधी रोटी मिली थी। रोटी को पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि एफएसएल की रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होती है तो वह अहम सबूत होगा।

कब्र के आसपास जुटी थी भीड़

कब्र से शांति देवी के शव को निकाले जाने की खबर गांव तक पहुंची तो लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद फावड़े की मदद से कब्र को खोदने का काम शुरू किया गया। करीब तीन घंटे के बाद कब्र से शव को बाहर निकाला गया।


यह है पूरी घटना

इब्राहिमगंज निवासी मनोज रावत की पत्नी शालिनी ने सास शांति देवी को पांच अप्रैल को रात के खाने में जहर दिया था। शालिनी का भांजे करन से प्रेम प्रसंग था और सास इसमें बाधा बन रही थीं। इलाज के दौरान छह अप्रैल को शांति देवी की मौत हो गई थी, जिसके बाद घरवालों ने उनका शव खेत में दफना दिया। गांव के रिश्ते के चचेरे भांजे किशोर ने जहर देने की बात का खुलासा किया। इसके बाद सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी बहू शालिनी रावत ने जुर्म स्वीकार कर लिया। मामले में पुलिस ने मनोज रावत की तहरीर पर शालिनी रावत व भांजे करन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।

शांति देवी की फाइल फोटो व आरोपी बहू से पूछताछ करती पुलिस।

शांति देवी की फाइल फोटो व आरोपी बहू से पूछताछ करती पुलिस।

शांति देवी की फाइल फोटो व आरोपी बहू से पूछताछ करती पुलिस।

शांति देवी की फाइल फोटो व आरोपी बहू से पूछताछ करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed