फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Old woman dies of fever, 23 admitted

Lucknow News: बुखार से वृद्धा की मौत, 23 भर्ती

Tue, 31 Dec 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 31 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies of fever, 23 admitted
रायबरेली। ठंड बढ़ने के साथ ही जिले में जुकाम, बुखार, सांस, खांसी आदि के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार की सुबह बुखार के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई वृद्धा ने दम तोड़ दिया। बुखार, डायरिया के 23 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ओपीडी में सुबह से ही ठंड में मरीजों ने बारी आने का इंतजार किया। दवा व परचा काउंटर के साथ ही पैथोलॉजी में भी लंबी लाइन देखने को मिली।सोमवार जमोड़ी निवासी ननका (60) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर भर्ती कराया गया। वृद्धा को बुखार के साथ ही सांस लेने की समस्या थी। इलाज के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा जुकाम बुखार के चपेट में आने के बाद अनुपम (3), सुनीता (40), रामफल (65), शोहनलाल (64), सावित्री (47), देव तिवारी (10), प्रिया (12) समेत 23 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ओपीडी में भी सोमवार होने के कारण भीड़ दिखी। सुबह से ही ठंड में खड़े होकर लोगों ने परचा बनवाया। ओपीडी कक्षों के बाहर भी भीड़ रही। मेडिसिन और ह्दय रोग विभाग में सबसे ज्यादा मरीज आए। बाल रोग विभाग में भी लोग बच्चों का इलाज कराने के लिए पहुंचे। जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में भी भीड़ रही। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि ठंड बढऩे के कारण लोग एहतियात बरतें। समस्या होने पर चिकित्सीय सलाह जरूर लें।



सेप्टीसीमिया से एक माह की बच्ची की मौत
शहर के कहारो का अड्डा निवासी रजिया (1 माह) पुत्र नदीम को सोमवार की सुबह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। बच्ची सेप्टीसीमिया के चपेट में आ गई थी। उसके फेफड़े में सडऩ शुरू हो गई थी। हालत नाजुक होने के कारण इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed