{"_id":"5bbfa33dbdec22503d4a59b7","slug":"old-man-shoot-near-chandrikadevi-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: चंद्रिका देवी मंदिर जा रहे पुजारी को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: चंद्रिका देवी मंदिर जा रहे पुजारी को बदमाशों ने मारी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
गोली से घायल अधेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकेटी के हरदौरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात अलीगंज के कपूरथला निवासी अजय शंकर शुक्ला (50) को गोली मार दी गई। सुनसान सड़क पर हुई वारदात का काफी देर तक लोगों को पता ही नहीं चला। कुछ देर बाद उधर से गुजरे राहगीरों ने अधेड़ को सड़क किनारे तड़पता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई तो पता चला कि पेट में गोली मारी गई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अजय शंकर शुक्ला की हालत गंभीर है, इसलिए वारदात के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। यह पता चला है कि वह चंद्रिका देवी मंदिर की तरफ जा रहे थे तभी किसी ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली उनके पेट के दायीं तरफ लगी और पीठ से होते हुए निकल गई। वह पैदल थे या किसी वाहन से थे? अकेले थे या किसी के साथ जा रहे थे? वह मंदिर जा रहे थे या कहीं और? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
उधर, गोली से घायल व्यक्ति के सड़क किनारे पड़े होने की सूचना पाकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन किसी ने वारदात होते हुए नहीं देखी। देर रात किसी ने बताया कि अजय शंकर कपूरथला के एक मंदिर में पुजारी हैं। पुलिस उनके होश में आने का इंतजार कर रही है।