फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   old man died in an accident

तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत, चालक को पुलिस ने थाने से छोड़ा

Wed, 09 Dec 2020 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
old man died in an accident
मृतक टीकाराम - फोटो : अमर उजाला
मलिहाबाद में मोहान की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार कार सवार युवक ने सड़क की पटरी पर पैदल चल रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मलिहाबाद मोहन रोड चौराहे से कार व उसके चालक को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को थाने से ही छोड़ भी दिया। पुलिस द्वारा थाने से चालक को छोड़े जाने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी टीका राम( 70) पेशे से किसान थे। वह सोमवार शाम सड़क मलिहाबाद मोहान रोड पर पटरी के किनारे-किनारे अपने बाग की तरफ टहलने जा रहे थे। मोहान की तरफ से आ रहे एक कार सवार ने पीछे से जोरदर टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोर थी कि बुजुर्ग उछल कर कार के बोनट पर आ गिरे और बाद में सड़क पर जा गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। उधर कार सवार तेज रफ्तार से भाग निकला और परिवारीजन बुजुर्ग को फौरन एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। 

ग्रामीणों में रोष

अतिरिक्त इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मोहान रोड चौराहे पर घेराबंदी की गई। मगर चालक कार छोड़कर भाग गया। कार को कब्जे में लेकर पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस ने कार व चालक दोनों को पकड़ा था, कार में परिवार भी था। उसके बाद थाने से चालक को छोड़ दिया गया। पुलिस की इस हरकत से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed