{"_id":"648e14cf81c64df94c016324","slug":"old-lady-died-in-supected-condition-lucknow-news-c-13-lko1018-294354-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लापता वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लापता वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का शक
Sun, 18 Jun 2023 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी। जलियामऊ गांव निवासी राधिका (70) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव गांव के बाहर ज्वार के खेत में शनिवार को पड़ा मिला। बेटे संतराम रावत के मुताबिक, मां शुक्रवार देर शाम नित्यक्रिया के लिए निकली थीं और लापता हो गई थीं।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का शक जताया है। शव से कुछ दूरी पर मृतका की चप्पल व टूटी चूड़ियां पड़ी मिली। बरामद सामान जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। ग्रामीणों ने हत्यारों से संघर्ष की बात भी कही है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
राधिका के देवर उदय राज ने बताया कि नित्यक्रिया के लिए लोग खुले में जाते हैं, लेकिन राधिका का शव ज्वार के खेत में करीब दस मीटर अंदर पड़ा मिला। हाथ व कान पर नाखून के निशान था। राधिका के पति की काफी पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दो बेटे संतराम व सुखलाल हैं। लेकिन राधिका अलग रहती थीं। कुछ दिन पहले गांव के बाहर 6 बिस्वा जमीन संतराम व सुखलाल ने बेची थी। जिसका रुपया तीनों में बराबर बंटा था।
इंस्पेक्टर के मुताबिक, बेटे संतराम की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।